Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

अवैध हथियारों के साथ यारी, दूल्हे के दोस्त व दूल्हे को पड़ी भारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दूल्हे के साथ दोस्त ने तमंचे संग वायरल की थी वीडियो, हरिद्वार पुलिस ने दूल्हे के दोस्त को तमंचे संग दबोचा, दूल्हे का 81 पुलिस एक्ट में किया चालान

हरिद्वार। थाना पथरी कुछ दिन पूर्व पथरी क्षेत्रांतर्गत शादी समारोह में दूल्हे व दूल्हे के दोस्त का तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले 6 सटोरिये गिरफ्तार

एसएसपी हरिद्वार द्वारा वीडियो का संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्यवाही हेतु दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में पथरी पुलिस द्वारा ग्राम झाबरी से दूल्हे के दोस्त अंशुल पुत्र सुशील को तमंचे के साथ दबोचा गया व दूल्हा सूरज पुत्र मुनिराम निवासी झाबरी थाना पथरी का 81 पुलिस एक्ट में चालान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  97% अंक प्राप्त कर भूमिका काण्डपाल ने बीयरशिवा स्कूल में किया टॉप, बनी प्रेरणा का स्रोत

अभियुक्त अंशुल उपरोक्त के विरूद्ध थाना पथरी पर आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त का नाम पता
अंशुल पुत्र सुशील निवासी झाबरी थाना पथरी जनपद हरिद्वार

बरामदगी
एक तमंचा 315 बोर

पुलिस टीम
1- ASI नंन्दकिशोर
2- कां0 534 राकेश नेगी

Select Language

Advertisement