Report by : CWN Desk
Published at :
आज देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

देहरादून। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में सोमवार यानी आज तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों की बात करें तो जुलाई के अंत तक प्रदेशभर के अधिकतर हिस्सों में तेज बारिश के आसार हैं।
राजधानी दून समेत पर्वतीय इलाकों में सप्ताह भर बाद चटक धूप खिली तो उमसभरी गर्मी ने परेशान किया। दून में तो आलम यह रहा कि अधिकतम तापमान पांच डिग्री बढ़कर 35 डिग्री पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार बीते 10 वर्षों में यह पहली बार है जब 28 जुलाई को यहां का तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया हो।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›