Report by : CWN Desk
Published at :

देहरादून। 6 अगस्त 2023 को आपदा कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि सहस्रधारा पिकनिक स्पॉट पर नदी में नहाते समय एक युवती बह गई है।
उक्त सूचना पर पोस्ट सहस्रधारा से HC सुशील कुमार के हमराह SDRF टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरण, तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए नदी में बह कर एक किमी नीचे पहुँची युवती को बेहोशी की हालत में रोप रेस्क्यू कर नदी से बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।
युवती का विवरण:-स्वाति जैन, आयु- 20 वर्ष पुत्री श्री पुनीत जैन, निवासी- मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश।