Connect with us

उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में ईंट से हमला कर युवक की हत्या, पुलिस ने 18 साल के आरोपी को दबोचा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर के खेड़ा में शाहनवाज पर ईंट से जानलेवा हमला कर हत्या करने वाले आरोपी तौफीक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने खून से सनी ईंट भी बरामद की।

रुद्रपुर। युवक की ईंट से हमला कर बेरहमी से की गई हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 18 वर्षीय आरोपी तौफीक उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई खून से सनी ईंट भी बरामद कर ली है।
घटना 12 अगस्त 2026 की शाम की है, जब रुद्रपुर के वार्ड नंबर 18 खेड़ा निवासी 27 वर्षीय शाहनवाज पर आरोपी गोलू ने जान से मारने की नीयत से सिर पर ईंट से हमला कर दिया था। हमले में शाहनवाज गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 13 अगस्त की रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
मृतक शाहनवाज के भाई फरमान की शिकायत पर रुद्रपुर कोतवाली में शुरुआती दौर में धारा 109 बीएनएस (BNS) के तहत केस दर्ज किया गया था। अस्पताल में युवक की मौत के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमे को हत्या की धारा 103 बीएनएस में तरमीम कर दिया और आरोपी की धरपकड़ के लिए कई टीमों का गठन किया।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 अगस्त की रात किच्छा बाईपास रोड स्थित एफएसएल के पास से आरोपी तौफीक उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भी वार्ड नंबर 18, खेड़ा का ही निवासी है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल खून से सनी ईंट बरामद कर आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Select Language

Advertisement