Connect with us

उधमसिंह नगर

बाजपुर: लेवड़ा नदी में बाढ़ देखने गए 11 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बाजपुर। रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय किशोर की जान चली गई। पहाड़ों में हुई बारिश के चलते लेवड़ा नदी में आई बाढ़ को देखने बेरिया दौलत रोड पर अपने दोस्तों के साथ गया खमरिया गांव निवासी यश (11) अचानक नदी में फिसलकर तेज बहाव में बह गया। उसके डूबने की सूचना पर दोस्तों ने शोर मचाया, जिस पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद यश का शव टाट वाले बाबा मंदिर के पास बनी नहर से बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ में AIIMS की हेली एयर एम्बुलेंस क्रैश, सभी सुरक्षित

स्थानीय लोग किशोर को उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

हादसे की सूचना पर एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा, तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट, भाजपा नेता राजेश कुमार, गौरव शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सलान गांव: पहाड़ी फसक और प्रेरणा का केंद्र

इस दुखद घटना ने लोगों को झकझोर दिया है। प्रशासन ने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement