Report by : CWN Desk
Published at :

रामलला की पूजा में लगाएं खीर के प्रसाद का भोग
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान अब से कुछ देर में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी अनुष्ठान करेंगे। दोपहर के 12.34 बजे 84 सेकेंड के मुहूर्त में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसी के साथ राम लला की मूर्ति की आंखें आज खोली जाएंगी। ऐसा भी कहा जा रहा है कि उन्हें पहले आईना दिखाया जाएगा। ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार अगर किसी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाती है तो सबसे पहले उसका चंदन, सुगंधित द्रव्य, विभिन्न प्रकार के पुष्प एवं पत्तियों के रस से अभिषेक किया जाता है इसके बाद मूर्ति को अंत में जलाभिषेक करके धूप दीप प्रज्वलित करते हुए नैवेद्य अर्पित किया जाता है। अंत में पट खुलने के क्रम में विभिन्न प्रकार के वैदिक मंत्रों के माध्यम से मूर्ति के विभिन्न हिस्सों को चेतन किया जाता है। इस प्रक्रिया में सूर्य देव से नेत्र, वायु देव से कान,, चंद्र देव से मन को जागृत करने का आह्वान किया जाता है। अंतिम चरण में मूर्ति की आंखों पर बधाई पट्टी को खोला जाता है। पट खोलते समय मूर्ति के समक्ष आईना रखा जाता है। मूर्ति सर्वप्रथम आईने में ही देखती हैं। आपको बता दें कि कर्नाटक स्थित मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई 51 इंच की राम लल्ला की मूर्ति को 18 जनवरी को पूर्व-प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दौरान मंदिर के गर्भगृह या गर्भगृह में रखा गया था। मध्याह्न 12 बजकर 29 मिनट आठ सेकंड से आरंभ होकर 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड (कुल 84 सेकंड) तक रहेगा। इस मुहूर्त में गुरु मित्रगृही होकर नवांश में उच्च का है। इसके प्रभाव से भारत विश्व में बलवान बनकर उभरेगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›