Connect with us

हरिद्वार

गंगा में नाव पलटी, डूबते 15 लोगों को पुलिस ने बचाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सिद्ध कुटी मंदिर गंगा पार से भंडारा कर नाव से वापस अपने गांव लौट रहे थे लोग


रुड़की। कोतवाली लक्सर क्षेत्र में आज दिनांक 21.5. 23 को कबूल पुरी गंगा घाट पर ग्राम अलावलपुर तथा राय घाटी के करीब 15 लोग सिद्ध कुटी मंदिर गंगा पार से भंडारा करके नाव से वापस अपने गांव को आ रहे थे। नाव के अचानक अनियंत्रित होने के कारण उसमें बैठे लोग तथा नाव में रखी उनकी 6 मोटरसाइकिल भी डूब गई।
घटनाक्रम पर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए कोतवाली लक्सर पुलिस ने स्थानीय जनता के सहयोग से सभी 15 लोगों को सकुशल बचाते हुए डूबी हुई 04 मोटरसाइकिल  को भी निकाला गया है। शेष दो मोटरसाइकिल को निकाला जा रहा है। बिना जनहानि सकुशल रिस्केयू करने पर ग्रामीणों द्वारा हरिद्वार पुलिस का आभार जताया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement