Report by : CWN Desk
Published at :
बोलेरो खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, 4 घायल

ऋषिकेश से आगराखाल जा रही थी बिलेरो, घायल रेस्क्यू
टिहरी
। जिले के तहसील नरेंद्रनगर क्षेत्रांतर्गत हिंडोलाखाल-नीरगड्डू मोटर मार्ग पर एक बोलेरो खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए, जबकि दो लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
वाहन ऋषिकेश से आगराखाल की ओर जा रहा था।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि कखुर के पास सड़क से नीचे खाई में गिरने से दुघर्टनाग्रस्त हो गई। वाहन में कुल 6 लोग सवार थे। चार लोगों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया। जबकि दो लोगों को नरेंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया।
बताया कि एम्स से मिली जानकारी के अनुसार दो घायलों बबलू उर्फ संजीत एवं दिलबर की मौत हो गई है।अन्य सभी घायल ठीक हैं।
1-दिलबर पुत्र ज्ञान सिंह ( 35 वर्ष) निवासी ग्राम कोथली कुसराणी ,नरेंद्र नगर।
2-शीला पत्नी दिलबर (30 वर्ष) पता उपरोक्त।
3-आरव पुत्र दिलबर (6 वर्ष) 
4-शिवांशी पुत्री दिलबर (4 वर्ष)
5-बबलू उर्फ संजीत पुत्र रणजीत सिंह (25 वर्ष)
6- सुनील पुत्र छप्पन सिहं (26)

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›