Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरिद्वार कांगड़ा पुल व नाँव घाट के पास डूब रहे 3 कांवड़ियों की एसडीआरएफ ने बचाई जान
हरिद्वार कांगड़ा पुल व नाँव घाट के पास डूब रहे 3 कांवड़ियों की एसडीआरएफ ने बचाई जान

हरिद्वार। आज दिनाँक 06 जुलाई 2023 को कांवड़ यात्रा के दौरान कांगड़ा पुल व नाँव घाट के पास अलग-अलग घटनाओं में 03 कांवड़िये गंगा नदी में नहाते समय अचानक अनियंत्रित होकर तेज बहाव में बहकर डूबने लगे । घाटों पर पूर्व से ही मौजूद SDRF टीम के जवानों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल नदी में छलांग लगाकर डूबते हुऐ कांवड़ियों तक पहुँच बनाकर राफ्ट के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकालकर उनकी जान बचाई गयी।

कांवड़ियों का नाम :-

  1. श्री राजेंद्र उम्र – 50 वर्ष पुत्र रतिराम
    निवासी :- रेवाड़ी हरियाणा।
  2. विकास पुत्र श्री राजेश, हिसार, हरियाणा।
  3. सुमित पुत्र वेदपाल उम्र 21 वर्ष निवासी चरखी दादरी हरियाणा।
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›