Report by : CWN Desk
Published at :
कुंडा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 8 चोरी की बाइक के साथ 3 युवक गिरफ्तार

काशीपुर/कुंडा। थाना पुलिस ने चोरी की 8 मोटरसाइकिलों के साथ तीन बाइक चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जिसके बाद जेल भेज दिया है इस पूरे मामले का खुलासा एसपी अभय प्रताप सिंह ने मीडिया के सामने किया है।बता दे 20 फरवरी को काशीपुर निवासी एक व्यक्ति ने शादी समारोह से चोरी हुई बाइक के संबंध में कुंडा थाना में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था इस मामले में पुलिस ने अम्लीय कार्रवाई करते हुए चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन युवकों को रोकने का प्रयास किया लेकिन बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगे जिसका पीछा करने के बाद पुलिस ने पकड़ लिया पकड़े गए युवकों के पास से बाइक के कागजात मांगने पर पता चला कि यह बाइक कुंडा थाना में चोरी के आरोप में पंजीकृत है।पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि यह बाइक उन्होंने शादी समारोह से चोरी करने के अलावा सात अन्य मोटरसाइकिल भी चोरी करने की बात सामने आई है पुलिस ने युवकों द्वारा बताए गए जगह पर पहुंचकर सात अन्य मोटरसाइकिलो को भी बरामद कर लिया है इस पूरे मामले का खुलासा एसपी अभय प्रताप सिंह ने मीडिया के सामने किया है एसपी ने बताया है कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी एवं नशा करते हैं नशे की पूर्ति करने के लिए उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों से मोटरसाइकिल चोरी करते हैं। आरोपियों ने अपना नाम नितिन कुमार उर्फ विक्की पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी पूरनपुर नादेही चीनी मिल थाना जसपुर दूसरा गौतम कुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी पूरनपुर एससी मोहल्ला थाना जसपुर व तीसरा जैनूल आबदीन पुत्र जबरूद्दीन निवासी ग्राम बैलजूड़ी थाना कुंडा बताया है पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ जांच पड़ताल में पता चला है कि उत्तराखंड व् उत्तर प्रदेश के कई थानों में इनके खिलाफ चोरी के मुकदमे दर्ज हैं सभी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से कोर्ट ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल दिनेश सिंह फर्त्याल, उपनिरीक्षक मनोहर चंद, कांस्टेबल हरीश प्रसाद, गिरीश पाटनी, त्रिलोक सिंह, नरेश चौहान, नरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›