Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
बागेश्वर में उल्टी दस्त से पीड़ित 5 साल की मासूम की मौत, 16 बीमार

बागेश्वर। काफलीगैर तहसील क्षेत्र के सिया बौड़ी गांव के ग्रामीण उल्टी-दस्त की चपेट में हैं। इससे पीड़ित पांच साल की बच्ची की मौत हो गई है। 16 लोग पीड़ित हैं। गांव में 15 दिन से लोग उल्टी-दस्त की चपेट में हैं। इसकी वजह पानी बताया जा रहा है। कहा जा रहा कि जिस प्राकृतिक स्रोत से लोग पानी पी रहे थे, उसी से उल्टी दस्त की शिकायत हुई है। पानी का सैंपल जांच को भेजा गया है।
बुधवार को पांच साल की निकिता पुत्री हरीश रावत की हालत बिगड़ गई। गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह एक गर्भवती समेत सात लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिला अस्पताल के डॉ.पीएस जंगपांगी ने बताया कि सिया बौड़ी गांव में 16 लोग बीमार थे। इनमें से एक पीड़ित बालिका की मौत हो गई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›