Connect with us

हरिद्वार

मुस्कान फाउंडेशन के शिविर में 50 महादानियों ने किया रक्तदान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। नगर की अग्रणी समाज सेवी संस्था मुस्कान फाउंडेशन के संस्थापक स्व. नीरज मलिक पुण्यतिथि के अवसर पर आज संस्था द्वारा हरे राम आश्रम, कनखल में  कनखल में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। महामंडलेश्वर स्वामी कपिल‌ मुनि तथा पूर्व मेयर मनोज गर्ग ने दीप प्रज्जवलन‌ करके शिविर का आगाज़ किया। इस शिविर में 50 रक्तदाताओं‌ ने रक्तदान किया। मुस्कान फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्षा श्रीमती नेहा मलिक ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज का यह रक्तदान शिविर हिमालयन मैडिकल कालेज (जाॅलीग्रांट) के चिकित्सकों के सहयोग से लगाया गया था। मन्नू कुशवाहा, शिवांग वशिष्ठ, वासु चौहान, वसुन्धरा यादव तथा श्रुति ऐलन ने चिकित्सकों की टीम में सहयोग दिया।
श्रीमती नेहा मलिक‌ ने बताया, कि चूँकि, एक यूनिट रक्त को नियमतः तीन रोगियों को चढ़ाया जा सकता है, अतः इस रक्तदान शिविर के आयोजन से कुल 150 रोगियों को जीवनदान मिल सकॆगा। उल्लेखनीय है कि समाजसेवा में अग्रणी संस्था मुस्कान फाउंडेशन अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर समाजसेवी कार्य करने के साथ-साथ स्वयं भी स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र परीक्षण, रक्तदान, नेत्रदान और देहदान करने हेतु वर्ष भर शिविरों का आयोजन करती है। मुस्कान फाउंडेशन ने इस शिविर के आयोजन‌ में सहयोग करने हेतु हिमालयन‌ मैडिकल कालेज (जाॅलीग्रांट) के समूचे स्टाफ का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान, अधिवक्ता ललित मिगलानी, पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, योगी रजनीश, समाज सेवी, जगदीश लाल पाहवा, विशाल गर्ग, जगदीश विरमानी, अविनाशोहरी, डा. महक सिंह, विजय पाल बघेल तथा संपादक चेतना पथ अरुण कुमार पाठक विशेषरूप से उपस्थित रहे। शिविर संचालन में जौली मलिक, ज्योत्सना महरोत्रा, रेनू अरोड़ा, सतीश धींगड़ा, राजेन्द्र शर्मा, शिवा शर्मा, आयुश शर्मा, गौरव बजाज, शिवम शर्मा आदि ने उल्लेखनीय सहयोग किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement