Connect with us

नई दिल्ली

माँ

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आज नहीं जो हो पाती है,
बेशक कल हो जाती है।
माँ जब साथ में होती है,
हर मुश्किल हल हो जाती है।
बस मेहनत की रोटी खाना,
कह हाथ फेरती है सिर पर।
हर बूँद पसीने की माथे की,
गंगाजल हो जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 71,000 नवनियुक्त कर्मियों को देंगे नियुक्ति पत्र

माँ न रही हो पूज्य जगत में
ऐसा कोई दौर नहीं,
माँ के शीतल आँचल जैसा
दिखता कोई ठौर नहीं,
लाखों रिश्ते मिल जायें पर
बच्चे करते गौर नहीं,
उनकी खातिर माँ से बेहतर
दुनिया में कोई और नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेशभर के 120 शासकीय व अशासकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शुरू

देवेश द्विवेदी ‘देवेश

Select Language

Advertisement