Connect with us

हरिद्वार

ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूटी सवार को रौंदा, स्कूटी सवार पिता और एक मासूम की मौत, दूसरी गंभीर

Published

on

खबर शेयर करें 👉
https://youtu.be/eM0tKUtkTAM

खनन सामग्री से भरी थी ट्रैक्टर ट्रॉली, मृतक कृष्णपाल था शिक्षक

रुड़की। लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित टांडा भागमल गांव के पास खनन सामग्री से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूटी सवार को रौंदा दिया। हादसे शिक्षक पिता कृष्णपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम की भी मौत हो गई, दूसरी बेटी गंभीर बनी है।

मिली जानकारी के अनुसार पेशे से शिक्षक कृष्णपाल अपने दोनों बच्चों को स्कूटी पर लेकर स्कूल जा रहे थे। टांडा भागमल गांव के पास सामने आ रही एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में कृष्णपाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे और घायल दोनो बच्चो को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हायर सेंटर के चिकित्सकों ने एक लड़की को भी मृत घोषित कर दिया। दूसरी बेटी एम्स में भर्ती है।
सूचना मिलने के बाद लक्सर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से मामले की जानकारी जुटाई। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनके गांव में रोजाना अवैध खनन हो रहा है। जिसके चलते ट्रैक्टर ट्रॉली डंपर जैसे बड़े वाहन गांव से होकर गुजरते हैं कई बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं होती। कार्रवाई ना
होने के कारण आज इतना बड़ा हादसा हो गया है। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि अवैध खनन पर प्रतिबंध लगाया जाए।
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है की उन्होंने कई बार गांव में हो रहे अवैध खनन की शिकायत प्रशासन से की मगर प्रशासन ने उनकी एक नहीं सुनी जिस कारण आज की जघन्य घटना घटित हुई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement