Connect with us

मौसम

उत्तराखंड में मानसून के पहुंचने से पहले बिपरजॉय के कारण मौसम बदला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड में मानसून के पहुंचने में अभी समय है, लेकिन बिपरजॉय के कारण मौसम बदल गया है। अगले तीन दिन तक प्रदेश में बादल मंडराने की उम्मीद है।मंगलवार को तड़के देहरादून में बादल छाए रहे। वहीं हल्‍द्वानी में सुबह बारिश दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। चमोली जिले में सुबह से ही मौसम खराब है। रुक-रुककर बारिश हो रही है। हालांकि बदरीनाथ हाईवे सुचारू होने से यात्रा में कोई व्यवधान नहीं है। बदरीनाथ व हेमकुंड साहिब जाने वाले यात्रियों की आवाजाही निरंतर बनी हुई है।
मंगलवार को पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा और निचले इलाकों में तीव्र बौछार पड़ने की आशंका है। देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement