Connect with us

हरिद्वार

पत्रकार वार्ता में भारतीय किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह ढिल्लों ने नए पदाधिकारियों की घोषणा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड सरकार करें किसानों का बिल माफ:- हरमिंदर सिंह

हरिद्वार- गुरूवार को हरिद्वार पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री और भारतीय किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह ढिल्लो ने कहा कि सरकार अभी तक किसानों का भुगतान और न ही गन्ने का मूल्य तय कर पाई है। जिससे किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह ने किसान कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए इरशाद अली को भारतीय किसान कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाया है। प्रेस क्लब में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि यूपी और उत्तराखंड में भाजपा की सरकार है। यूपी में किसानों के बिल सरकार ने माफ कर दिए हैं, लेकिन अभी तक उत्तराखंड सरकार ने किसानों के बिल माफ नहीं किए हैं। उन्होंने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार बेरोजगारों को रोजगार नहीं दे पा रही है, लेकिन उजाड़ने का कार्य जरूर कर रही है। उन्होंने सरकार से शीघ्र किसानों के बकाया का भुगतान कर गन्ने का मूल्य तय करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नवीन कार्यकारिणी कांग्रेस को मजबूत करेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड में पांचों सीटे कांग्रेस जीतेगी। जनता मन बना चुकी है। जिसका परिणाम जनता ने हिमाचल और कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनाकर दे दिया है। जल्द ही मध्य प्रदेश और राजस्थान की जनता कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बनाएगी। प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए इरशाद अली को जिलाध्यक्ष, करतार सिंह चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष, सोनू को महानगर अध्यक्ष और राजेंद्र श्रीवास्तव को प्रदेश सचिव बनाया गया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इरशाद अली ने कहा कि क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को उठाकर उनका समाधान कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में किसानों को मजबूत बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में रकिता वालिया, अनिल भास्कर, जतिन हांडा, अजीज खान, विनोद कश्यप, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, मोहम्मद अकील, मोनू, ब्रहमाचंद पाल, गंगाराम पाल, नजीम शाह, विशाल अहमद आदि मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement