Connect with us

नैनीताल

नैनीताल में शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल पर 134 घरों पर चला बोल्डोजर, 70 साल से काबिज लोगों को हटाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने पर प्रशासन ने 10 बुलडोजर, 100 मजदूरों ने आठ घंटे में साफ कर दिया अतिक्रमण
नैनीताल। शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल पर 70 साल से अतिक्रमण कर बने सभी 134 घरों को पुलिस व प्रशासन ने मिलकर शनिवार को ध्वस्त कर दिया। दस बुलडोजर, 100 मजदूरों ने करीब आठ घंटे में ही पूरे मेट्रोपोल परिसर को मैदान में तब्दील कर दिया।
नैनीताल में आठ एकड़ भूमि पर बसे मेट्रोपोल शत्रु संपत्ति घोषित था। जिसके करीब डेढ़ एकड़ इलाके में 136 लोगों के घर बने थे। यह सभी अतिक्रमण कर बनाए गए थे। शुक्रवार को हाईकोर्ट से अतिक्रमणकारियों की ध्वस्तीकरण रोकने से जुड़ी याचिका खारिज हो गई। जिसके बाद प्रशासन व पुलिस ने चिह्नित घरों को खाली कराने का अभियान छेड़ दिया था। अतिक्रमण की जद में आए लोगों ने खुद ही घर खाली करने शुरू कर दिए थे।
शुक्रवार रात तक सभी ने खुद ही अपने घर छोड़ दिए। शनिवार सुबह नौ बजे पुलिस व प्रशासन यहां अतिक्रमण हटाने पहुंच गया। अतिक्रमणकारियों ने अपना बचा हुआ सामान निकाला। इसके बाद साढ़े नौ बजे से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू हो गए। मेट्रोपोल की ओर वाहनों के साथ लोगों के प्रवेश को सुबह से ही रोक दिया था। पूरे रास्ते में भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस कारण अभियान में किसी तरह की बाधा नहीं आई। शाम करीब चार बजे तक प्रशासन ने यहां बने सभी घरों को ध्वस्त करवा दिया। इसके बाद मलबा हटाने का काम किया गया।
मेट्रोपोल परिसर से हटाए गए लोगों के सामने सिर छिपाने का भी संकट आ गया है। इस परिसर में 134 के करीब 800 लोग रहते थे। इसमें बड़ी संख्या में बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं। सबसे बड़ी समस्या स्कूल जाने वाले बच्चों के सामने है। घर ही नहीं बचा तो स्कूल कैसे जाएंगे। अभी अधिकांश लोगों ने रिश्तेदारी में शरण ली है। कुछ लोग किराये के घर खोज रहे हैं और कुछ नैनीताल छोड़ने का मन बना चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गरमपानी लव जिहाद मामला: बिजनौर से युवती बरामद, आरोपी सोहेल पर दुष्कर्म और बंधक बनाने का केस दर्ज
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement