Connect with us

नैनीताल

साह चौधरी समाज के सदस्यों ने विशिष्ट छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल में शैक्षिक एवं खेल उत्कृष्टता सम्मान समारोह 2022-23 का आयोजन

(कमल जगाती)
नैनीताल।
आज साह चौधरी समाज के सदस्यों ने शैक्षिक एवं खेल उत्कृष्टता सम्मान समारोह 2022-23 का आयोजन कर विशिष्ट छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों को सम्मानित किया। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने मूलमंत्र दिया।
मल्लीताल के गोवर्धन हॉल में आज एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें साह, चौधरी, गंगोला और जगाती समाज के लोग सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए। शाम 3:30 बजे से शुरू हुए समारोह में विशिष्ट अतिथि में रूप में विनय साह, अनूप साह, आलोक साह, मारुति साह और महेश लाल साह उपस्थित हुए। बालिका विद्या मंदिर की बालिकाओं ने स्वागत गीत गाया। इसके बाद पढ़ाई और खेलकूद के क्षेत्र में विशिष्ट आए समाज के बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर हिमालय और पैवेलियन होटल के स्वामी आलोक साह ने कहा कि सी.आर.एस.टी.स्कूल को वापस अपने पुराने स्वरूप में लाने के लिए सभी के प्रयास की जरूरत है। पद्मश्री अनूप साह ने समाज के लोगों के इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित होने पर खुशी जताई। कहा कि हमें किसी ग्रुप के माध्यम से आपस मे जुड़ना चाहिए और एक फैमिली ट्री बनाना चाहिए। मैं समाज के भले के लिए हर समय तैयार रहूंगा। कुर्मांचल बैंक के चैयरमैन विनय साह ने कुमाउँनी भाषा में बोलते हुए कहा की वो 1971 में नैनीताल से पढ़कर बाहर चले गए थे इसलिए वो काफी लोगों को जानते नहीं हैं। कहा कि अभी तक बच्चे यहां एक सुरक्षित माहौल में थे अब वो बाहर जाएंगे और जिनकी कश्ती मजबूत है वही टिक पाएंगे। व्यापार मंडल तल्लीताल के अध्यक्ष मारुति साह ने कहा समाज के लोगों ने स्वाभिमान के साथ यहां राज करने वाले चंद राजाओं, ब्रिटिश शासन और वर्तमान सरकार के साथ प्यार से व्यवहार किया है। सभी पदाधिकारियों को इस बेहतरीन कार्यक्रम के लिए बधाई ! सेवानिवृत्त फारेस्ट रेंजर मंनोज साह ने कुमाउँनी भाषा मे बोलते हुए कहा कि हमने आम तौर पर कुमाउँनी भाषा में बोलना चाहिए। कहा कि सभी समाज के लोग अपने समाज के उत्थान के लिए अपनी आमदनी का एक अंश देते हैं। इस रुपये को समाज के हित और इसके जरूरतमंद सदस्यों की मदद के लिए उपयोग किया जाता है। अंत मे मुख्य अतिथि महेश लाल साह ने कहा की बच्चों ने अच्छे नंबर प्राप्त किये हैं, अगली बार वो बेहतर नंबर लेकर आगे बड़ें। उन्होंने संगठन की एकता और विकास पर बल दिया।
कार्यक्रम के आयोजन में अध्यक्ष सुरेश लाल साह, उपाध्यक्ष मंनोज साह जगाती, महिला उपाध्यक्ष भारती साह, सचिव सुरेश चौधरी, उपसचिव मोहित साह, कोषाध्यक्ष मंनोज साह, संगठन सचिव मयंक साह ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में घनश्याम लाल साह, वेद साह, मंनोज साह ‘मन्दा’, हर्षित साह, शैलेन्द्र चौधरी, आदित्य साह, हितेश साह, विक्रम जगाती, राखी साह आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र साह ने किया। उन्होंने संगठन को बढ़ाने के लिए आजीवन सदस्यता समेत सदस्यता संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement