Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी के अधिकारी की बागेश्वर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

होटल में मिले बेहोशी की हालत में, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
हल्द्वानी। तहसीलदार कार्यालय बागेश्वर में प्रशासनिक अधिकारी की मौत हो गई। वो हल्द्वानी के रहने वाले थे।
पुलिस के अनुसार मूल कमलुवागांजा हल्द्वानी निवासी गोपाल सिंह अधिकारी (59) तहसीलदार कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात थे। तहसील रोड के एक होटल में रह रहे थे। रविवार शाम वह अपने कमरे में बेहोशी की हालत में मिले। होटल कर्मियों की सूचना पर पुलिस व तहसील कर्मी भी पहुंच गए। रात करीब दस बजे उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉ. भूपेंद्र घिल्डियाल ने उन्हें मृत घोषत कर दिया। कोतवाल नेगी ने बताया मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। बता दें करीब 15 दिन पहले जिला खेल अधिकारी भी कमरे में मृत मिले थे।

Select Language

Advertisement