Connect with us

नैनीताल

कुमाऊं विश्वविधालय को देश के टॉप 200 विश्वविद्यालय में लाना उनकी प्राथमिकता: धन सिंह

Published

on

खबर शेयर करें 👉

प्रदेश के उच्च शिक्ष मंत्री डा.धन सिंह रावत ने देरशाम विवि में समीक्षा बैठक की
(कमल जगाती)
नैनीताल।
उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने नैनिताल कुमाऊं विश्वविद्यालय में समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि विश्वविद्यालय की रैंकिंग में सुधार के लिए तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कुमाऊं विश्वविधालय को देश के टॉप 200 विश्वविधालय में लाना उनकी प्राथमिकता है।
प्रदेश के उच्च शिक्ष मंत्री डा.धन सिंह रावत ने देरशाम नैनीताल पहुँचकर कुमाऊं विश्वविद्यालय के सभागार में ल विश्वविद्यालय से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा बैठक ली। मंत्री ने कहा कि कुमाऊं विश्वविद्यालय की रैंकिंग में सुधार के लिए तैयारी की जा रही है ताकि देश के 200 विश्वविद्यालयों में कुमाऊं विश्वविधालय को स्थान मिल सके। उन्होंने कहा आगले पाच साल का रोडमैप तैयार करते हुए 90 दिन के अंतर्गत खाली पदों को भरने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। धन सिंह रावत ने बताया कि समीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय चुनाव, दीक्षांत समारोह, परीक्षा आदि पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों के मामले में हाइकोर्ट ने राज्य सरकार से 48 घण्टे के भीतर मांगा जबाव
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement