Report by : CWN Desk
Published at :
नैनीताल में रात के अंधेरे में कार की टक्कर से मॉल रोड की रेलिंग टूटकर झील में घुसी

चालक कार समेत फरार, रेलिंग टूटने से लोगों को झील में गिरने का खतरा

नैनीताल में रात के अंधेरे में कार की टक्कर से मॉल रोड की रेलिंग टूटकर झील में घुसी

(कमल जगाती)
नैनीताल
। नैनीताल में रात के अंधेरे में कार की जोरदार टक्कर से मॉल रोड की रेलिंग टूटकर झील में घुसी। चालक कार समेत फरार।
नैनीताल में रात होने के साथ ही तेज रफ्तार कार और मोटर साइकिल चालकों का कब्जा हो जाता है। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात एक टैक्सी कार का चालक और सवार नशे की हालत में तेज रफ्तार का प्रदर्शन कर रहे थे। अंदाज लगाया जा रहा है कि लोवर मॉल रोड में चालीस फ़ीट के ब्रेक के निसान के बाद, कार ने रेलिंग को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में रेलिंग का एक बड़ा हिस्सा टूटकर झील में जा लटका। कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जिसे रात में ही हटा लिया गया। स्विफ्ट कार संख्या यू.के.04 टी ए 6767 से हुए हादसे के बाद अब टूटी रेलिंग से लोगों को झील में गिरने का खतरा पैदा हो गया है।
बता दें की रात को पुलिस की गैरमौजूदगी में मोटर साइकिल चालक मॉल रोड में आपस में रेस करते हैं। के.टी.एम.मोटरसाइकिल ग्रुप के लोग फर्राटे भरते हुए मॉल रोड में पालक झपकते ही ओझल हो जाते हैं। कई बार पैदल राहगीर हादसे का शिकार होते होते बचे हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›