Report by : CWN Desk
Published at :
कारगिल दिवस की पूर्व संध्या पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने नैनीताल पहुंचकर कैंडल जलाई और शहीद मेजर राजेश अधिकारी को दी श्रद्धांजलि

मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं का सम्मान करती है, लेकिन कांग्रेस सरकार संवेदनशील मामलों में चुप्पी साध लेती है

(कमल जगाती)
नैनीताल
। नैनीताल में आज कारगिल दिवस की पूर्व संध्या पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पहुंचकर कैंडल जलाई और शहीद मेजर राजेश अधिकारी को श्रद्धांजलि दी। मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं का सम्मान करती है लेकिन कांग्रेस सरकार संवेदनशील मामलों में चुप्पी साध लेती है।
नैनीताल के तल्लीताल स्थित शहीद पार्क में आज शहीद दिवस की पूर्व संध्या के मौके पर सरकारी कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम में लेक सिटी वैलफेयर क्लब की महिला सदस्य भी एक ही रंग की साड़ियां पहनकर श्रद्धांजलि देने पहुंची थी। स्कूली छात्रों ने भी वीर शहीदों के लिए गीत गाया। इस मौके पर पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि देश के लिए कारगिल में शहीद होना हमारे लिए एक प्रेरणा का स्रोत है। आज आम जनमानस और भाजपा के कार्यकर्ता यहां शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं।
कहा कि भक्ति भाव से उमड़े लोगों की संवेदनाएं, शहीद के प्रति अभिव्यक्त करने पहुंचे है । मंत्री ने कहा कि नैनीताल जिले के हली गांव में आपदा की आशंका है, इसके लिए वहां के लोगों से मिलकर समाधान पूछा गया। मंत्री ने इसके लिए संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द बिना बजट की चिंता किये समस्या का समाधान करने को कहा है। श्रतिग्रस्त सड़कों पर बोलते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा की इनको बनाया जा रहा है और जल्द इन्हें पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही बलियले नाले का बजट प्रस्तावित है जिज़के लिए सभी मिलकर प्रयास कर रहे हैं और इसका समाधान निकलेगा। मणिपुर में महिलाओं पर हुई ज्यादती पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि जहां जहां भाजपा सरकार है वहां संवेदनशीलता है, लेकिन राजनीतिक लोग राजनीतिकरण करते हैं। भाजपा ऐसी घटनाओं में सख्त कार्यवाही करती लेकिन कांग्रेस शासित राज्यों में चुप्पी साध ली जाती है जो ठीक नही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›