Report by : CWN Desk
Published at :
कैंचीं धाम में श्रद्धालुओं की बस में घुसा सांप, पुलिस ने सांप को निकालकर भक्तों की जान बचाई जान

(कमल जगाती)
नैनीताल।
नैनीताल के कैंचीं धाम में श्रद्धालुओं की बस में जहरीला सांप घुस गया। पुलिस ने सांप को निकालकर बस को सांप मुक्त कराया और भक्तों की जान बचाई।
नैनीताल से 18 किलोमीटर दूर कैंचीं धाम पहुंचे श्रद्धालुओं की बस में एक जहरीला सांप घुस गया, जिसे पुलिस के जवान ने पकड़कर दूर जंगल मे रिहा कर दिया। जानकारी के अनुसार कैंचीं धाम पार्किंग में श्रद्धालुओं की बस में एक जहरीले सांप के घुसने की जानकारी कैंचीं चौकी में दी गई। टेम्पो ट्रैवलर में सांप घुसने की खबर से श्रद्धालुओं के बीच चीख पुकार हो गई। सांप की खबर से वहां अफरा-तफरी मच गई। पार्किंग स्थल पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए कोतवाली भवाली में तैनात हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह को बुलाया गया। क्षेत्र में कोई सांप पकड़ने वाला कुशल व्यक्ति नहीं होने की वजह से महेंद्र ने श्रद्धालुओं के जानमाल की सुरक्षा को देखते हुए खुद ही जान जोखिम में डालकर सांप पकड़ने की ठानी।  महेंद्र ने सावधानी बरतते हुए श्रद्धालुओं की बस में घुसे जहरीले सांप को रैस्क्यू किया और जंगल मे रिहा कर दिया। गाड़ी से सांप निकलने के बाद श्रद्धालुओ ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›