Connect with us

नैनीताल

बरसाती नाले में फंसी टैक्सी कार,नैनीताल पुलिस सवारियों को मौत के मुंह से खींचकर ले आई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर थाने के सरकारी वाहन से टैक्सी को बाहर निकाला

कमल जगाती

नैनीताल- बेतालघाट में तेज रफ्तार से बहते बरसाती नाले में फंसी टैक्सी कार और उसमें बैठी सवारियों को मौत के मुंह से खींचकर ले आई नैनीताल पुलिस। पुलिस ने संसाधनों के आभाव में अपने थाने की गाड़ी से ही फंसी टैक्सी और सवारियों को टो कर सकुशल बाहर निकाला।
नैनीताल के पहाड़ी जिलों में बीते दो दिनों से तेज बरसात हो रही है। इससे पहाड़ और मैदानों के नदी, नाले और गधेरे उफान पर हैं। बरसात के कारण बेतालघाट, धनियाकोट, खैरना मार्ग के बीच पफने वाले खैराली गधेरे में अचानक पानी बढ़ने से वहां से गुजर रही एक डिजायर टैक्सी फंस गई। सूचना मिलने के बाद बेतालघाट के थानाध्यक्ष मनोज नयाल के साथ कॉन्स्टेबल हरि राम, दीपक सामंत और वाहन चालक जगदीश पपोला मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने हालातों को परखने के बाद वाहन में बैठी सवारियों को सकुशल बाहर निकाला और फिर पानी के तेज बहाव में फंसी काल डिजायर टैक्सी को भी थाने के सरकारी वाहन से टोचन/खींचकर स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना में अफसरों और परिजनों को नहीं मिलेगा सब्सिडी का लाभ: सरकार ने दिए सख्ती के आदेश

Select Language

Advertisement