Report by : CWN Desk
Published at :
युवक कमरे में मृत मिला, किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

देहरादून रायपुर क्षेत्र की घटना, पुलिस ने शुरू की जांच
देहरादून। रायपुर क्षेत्र में एक अधेड़ कमरे में मृत मिला। वहीं, एक अन्य मामले में किशोर के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि रविवार को सूचना मिली कि कंडोली में एक घर में व्यक्ति मृत पड़ा है। मृतक की पहचान विक्रम सिंह खत्री निवासी कंडोली चिड़ोवाली के रूप में हुई।
स्वजन ने उन्हें बताया कि विक्रम सिंह रात को खाना खाकर दो मंजिले मकान में अपने कमरे में जाकर सो गया। सुबह सवा 11 बजे तक विक्रम उठा नहीं तो स्वजन ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई उत्तर नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने दरवाजे की कुंडी तोड़कर कमरे में जाकर देखा तो विक्रम बेसुध पड़ा मिला।
एंबुलेंस से उसे दून अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।दूसरी ओर कोरोनेशन अस्पताल से रायपुर थाना को सूचना मिली कि रौनक (उम्र 17 वर्ष) निवासी ऋषिनगर अधोईवाला सहस्रधारा रोड को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था, जिसके शव को स्वजन अपने साथ ले गए हैं। इसके बाद पुलिस मृतक के निवास पर पहुंची, जहां स्वजन ने बताया कि रौनक शारीरिक व मानसिक रूप से अस्वस्थ था। उसने घर के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›