Report by : CWN Desk
Published at :
नैनीताल में सड़क पर तंबाकू थूकने पर 500 रुपये का चालान

नैनीताल। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मंगलवार देर शाम मॉलरोड का भ्रमण किया। उन्होंने कैनेडी पार्क स्थित ओपन जिम की जानकारी लेते हुए इसे और बेहतर बनाने को कहा। पालिका को पार्क और फुटपाथ की बेहतर देख-रेख के निर्देश दिए। उन्होंने धूम्रपान करने वाले लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने को भी कहा।
आयुक्त ने मॉलरोड स्थित एक दुकान में कार्य करने वाले जम्मू निवासी के सड़क पर तंबाकू थूकने पर मल्लीताल के चेकपोस्ट पर तैनात होमगार्ड को उक्त का 500 का चालान करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने पुलिस को भी खुले में धूम्रपान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके अलावा आयुक्त ने ऊर्जा निगम को निर्देश दिए कि पंत पार्क से पालिका परिषद तक प्रकाश की सही व्यवस्था करने को कहा। उनके साथ प्राधिकरण सचिव विजय नाथ शुक्ल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इससे पूर्व आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारियों की बैठक लेकर जरूरी निर्देश भी दिए।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›