Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून धर्मावाला में सात माह की बच्ची की पानी की टंकी में डूबने से मौत, मां गिरफ्तार

रामनगर। पीरूमदारा में रविवार सुबह एक 13 वर्षीय छात्र ने अज्ञात कारणों से बाथरूम में पर्दे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बाद में परिजनों को सौंप दिया।

पीरूमदारा चौकी प्रभारी सुनील धानिक ने बताया कि 13 वर्षीय सूरज, पुत्र बलराम सिंह, साईं मंदिर के पास पीरूमदारा में रहता था। सूरज सातवीं कक्षा में पढ़ता था और उसके पिता इलाके में फास्ट फूड का ठेला लगाते हैं। रविवार को नवरात्र के पहले दिन सूरज सुबह उठा और बाथरूम में चला गया। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। जब अंदर जाकर देखा तो सूरज का शव पर्दे से बने फंदे में लटका मिला।

पिता बलराम सिंह ने बताया कि उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनमें सूरज तीसरे नंबर पर था। बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है और परिजनों से पूछताछ भी की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›