Connect with us

नैनीताल

नैनीताल: जोखिया मंदिर के पास स्कॉर्पियो खाई में गिरी: मां की मौत, बेटा घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। भवाली-नैनीताल मार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसा जोखिया मंदिर के पास हुआ, जिसमें 71 वर्षीय उमा वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी चला रहे उनके बेटे 40 वर्षीय विनय वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ, जब सफेद रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो (यूके 01ए 9798) भवाली से नैनीताल की ओर जा रही थी। घटनास्थल पर मौजूद ब्रेक के निशान और टूटी रेलिंग से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि तेज रफ्तार के चलते गाड़ी नियंत्रण से बाहर हो गई। हजारों फीट गहरी खाई वाले इस संवेदनशील क्षेत्र में स्कॉर्पियो गिरने के दौरान दो पेड़ों से टकराई और एक पेड़ में अटक गई, जिससे वाहन और उसमें सवार लोग और गहरे गिरने से बच गए।

यह भी पढ़ें 👉  स्वामी आलोक गिरी महाराज का अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया

हादसे को देख राहगीर तुरंत हरकत में आए और मां-बेटे को किसी तरह गाड़ी से निकालकर नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही तल्लीताल थाना पुलिस और एसआई मनीष भाकुनी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उमा वर्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि विनय वर्मा का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भवाली में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में कार गिरने से बरेली के 5 पर्यटकों की मौत की आशंका

पुलिस पूछताछ में विनय वर्मा ने बताया कि सामने से आ रही एक अन्य गाड़ी (एचआर नंबर) को बचाने के प्रयास में उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई। पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो अल्मोड़ा के जौहरी बाजार निवासी विनय वर्मा के नाम पर पंजीकृत है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के पीछे के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है।

यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी सड़कों पर सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर करता है, खासकर ऐसे क्षेत्रों में जहां छोटी सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement