Connect with us

नैनीताल

नैनीताल पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर तबादले, निरीक्षक और उप निरीक्षकों की जिम्मेदारियां बदली गईं

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिस प्रशासन को सक्रिय बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीएन मीणा ने रविवार रात एक बड़ा फेरबदल किया। रात 12 बजे जारी किए गए इस तबादला आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस आदेश के तहत कई निरीक्षक, उप निरीक्षक और अपर उप निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में परिवर्तन किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक ललिता पांडे को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर उन्हें प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निरीक्षक विपिन पांडे को प्रभारी सम्मन सेल एवं सीसीटीएनएस बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लिवइन में रहने वाली युवती ने पेट्रोल पंप के मैनेजर के खिलाफ दर्ज कराया दुष्कर्म मुकदमा

थानाध्यक्ष काठगोदाम के पद पर तैनात उप निरीक्षक दीपक सिंह बिष्ट को पदोन्नति के साथ वरिष्ठ उप निरीक्षक के रूप में लालकुआं भेजा गया है। उनकी जगह कालाढूंगी थाने में तैनात उप निरीक्षक पंकज जोशी को थानाध्यक्ष काठगोदाम नियुक्त किया गया है।

मुखानी थाने के थानाध्यक्ष विजय मेहता को कालाढूंगी भेजा गया है, जबकि चौकी मंगल पड़ाव के प्रभारी दिनेश जोशी को थानाध्यक्ष मुखानी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, थाना हल्द्वानी में तैनात उप निरीक्षक गौरव जोशी को चौकी मंगल पड़ाव प्रभारी बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त चौकी टीपीनगर के प्रभारी जगदीप नेगी को थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर के पद पर नियुक्त किया गया है। चौकी खेड़ा के प्रभारी मनोज कुमार को टीपीनगर भेजा गया है। उनकी जगह रजत सिंह कसाना, जो पहले सम्मन सेल व सीसीटीएनएस में तैनात थे, अब चौकी खेड़ा के प्रभारी होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अतिक्रमण हटाने के विरोध में रामनगर में उग्र प्रदर्शन

पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक महेन्द्रराज सिंह को चौकी कुंवरपुर, देवेंद्र सिंह राणा को थाना तल्लीताल, अपर उप निरीक्षक नवीन सौराड़ी को थाना बेतालघाट, उदय राणा को थाना तल्लीताल तथा विजय कुमार को चौकी कैंची में नई तैनाती दी गई है।

यह तबादला सूची जिले में पुलिसिंग को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। एसएसपी मीणा ने सभी अधिकारियों को समयबद्ध रूप से नई जिम्मेदारियों का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement