Report by : CWN Desk
Published at :
रामनगर वन विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर की संदिग्ध हालात में मौत, गेस्ट हाउस परिसर में मिला शव

रामनगर। तराई पश्चिम वन प्रभाग की रामनगर रेंज के उत्तरी आमपानी बीट क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक घटना हुई, जहां लकड़ी बीनने गए युवक पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र जबर सिंह, निवासी सक्कनपुर पीरूमदारा, रामनगर के रूप में हुई है। बताया गया कि विनोद के परिवार में एक शादी होने वाली थी, जिसके लिए वह अपने बड़े भाई राकेश कुमार और गांव के अन्य युवकों के साथ सोमवार सुबह जंगल में जलौनी लकड़ी लेने गया था।

जब यह समूह सक्कनपुर क्षेत्र के पास कामदेवपुर गांव के जंगल किनारे लकड़ी बीन रहा था, तभी अचानक बाघ ने झाड़ियों से निकलकर विनोद पर घात लगाकर हमला कर दिया। बाघ ने विनोद को जबड़े में दबोच लिया और जंगल के भीतर लगभग 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।

विनोद के साथ गए लोगों ने जब शोर मचाया तो बाघ युवक को छोड़कर भाग गया। घटना के तुरंत बाद वन विभाग को सूचना दी गई। मृतक के भाई राकेश ने बताया कि विनोद उनसे थोड़ी दूरी पर लकड़ी बीन रहा था जब बाघ ने हमला किया।

तराई पश्चिम वन प्रभाग के एसडीओ मनीष जोशी ने पुष्टि की कि हमला बाघ द्वारा ही किया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में वन विभाग की टीमों को सक्रिय कर गश्त बढ़ा दी गई है ताकि आगे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे बिना सुरक्षा के जंगल में न जाएं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›