Connect with us

नैनीताल

रामनगर में कोसी नदी में नहाते समय युवक की डूबने से मौत, परिवार में पसरा मातम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। कोसी नदी में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना रामनगर के ग्राम कालूसिद्ध क्षेत्र की है, जहां बृहस्पतिवार सुबह एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

मृतक की पहचान नई बस्ती पूछड़ी निवासी शंकर सिंह पुत्र प्रेम सिंह के रूप में हुई है। वह कूड़ा बीनने का काम करता था और मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शंकर सुबह रोज की तरह नहाने के लिए कालूसिद्ध स्थित कोसी नदी गया था, लेकिन नहाते हुए वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  शराब की खाली बोतल के बदले मिलेंगे 10 रुपये

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि युवक की पत्नी भी कूड़ा बीनने का कार्य करती है, जबकि उसके दो बेटे मुंबई में रहते हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  99 विद्यार्थियों को स्नातक, 100 को स्नातकोत्तर और 56 पीएचडी की उपाधि, 83 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक

इस घटना से परिवार में गहरा शोक है और इलाके में भी मातम छाया हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा इंतजाम और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement