Report by : CWN Desk
Published at :
पिरान कलियर: शराब पिलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र की एक 25 वर्षीय युवती ने गौजाजाली निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर वनभूलपुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता का कहना है कि उसकी जान-पहचान शनि बाजार गेट, गौजाजाली निवासी जावेद नामक युवक से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने। आरोप है कि जावेद ने शादी का भरोसा दिलाकर पिछले छह महीने से उसका शारीरिक शोषण किया। युवती ने बताया कि आरोपी ने उसे घर और होटलों में ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया।
22 अगस्त को जब पीड़िता ने शादी की बात की तो जावेद अपने वादे से मुकर गया। आरोप है कि शादी का दबाव डालने पर युवक ने युवती को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
वनभूलपुरा थाना प्रभारी सुशील जोशी ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›