Report by : CWN Desk
Published at :
रामनगर में हादसा: डिवाइडर से टकराकर पलटी एसडीएम संभल की कार, दंपत्ति घायल

देहरादून। हरबर्टपुर में रविवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। राजस्थान मार्बल्स के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो युवकों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि तीन को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार हादसा रात करीब आठ बजे हुआ। सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को लेहमन अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान 20 वर्षीय वेदांश पुत्र कमल निवासी लंबरपुर बारोटीवाला, विकासनगर और 20 वर्षीय धोनी कश्यप पुत्र सोनीपाल निवासी आसनपुल, वार्ड नंबर आठ, विकासनगर की मौत हो गई।
गंभीर रूप से घायल युवकों की पहचान रमन दीप सिंह पुत्र अजमेर सिंह निवासी विवेक विहार, हरबर्टपुर, विवेक कश्यप पुत्र संजय निवासी आसन पुल, विकासनगर और अंकित पुत्र ध्यान सिंह निवासी रामगढ़ शाहपुर, कल्याणपुर के रूप में हुई है। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
शहर कोतवाल विनोद गोसाईं ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिए गए हैं। प्रथमदृष्टया दुर्घटना का कारण बारिश के चलते दृश्यता कम होना माना जा रहा है। पुलिस ने हादसे की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›