Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में वार्डवार जन सुविधा शिविरों से मिल रही नागरिकों को त्वरित राहत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना के निर्देशन में हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए नियमित रूप से वार्डवार जन सुविधा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को वार्ड संख्या 15 और 20 में शिविरों का सफल आयोजन हुआ। दोनों शिविर पार्षद कार्यालयों में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले, जिनमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर अपनी व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याएँ रखीं।
शिविरों के दौरान नागरिकों ने मुख्यतः आपूर्ति व्यवस्था, राशन कार्ड में नाम जोड़ने-हटाने तथा नए कार्ड जारी करने जैसी समस्याएँ उठाईं। अधिकारियों ने कई शिकायतों का समाधान मौके पर ही किया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई हेतु भेजा गया। विशेष रूप से आधार सेवा से जुड़े कार्यों में 49 आधार कार्ड बनाए व संशोधित किए गए। पूर्ति विभाग से जुड़े 27 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें नए राशन कार्ड व नाम जोड़े जाने संबंधी प्रार्थनापत्र सम्मिलित थे। इसके अलावा यूसीसी के 14 आवेदन मिले तथा 2 स्ट्रीट लाइट से संबंधित शिकायतों का निस्तारण वहीं कर दिया गया।
शिविर में नगर आयुक्त श्रीमती ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, सहायक नगर आयुक्त जी.के. भट्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। साथ ही वार्ड 15 के पार्षद सलमान सिद्दीकी और वार्ड 20 के पार्षद हेमंत शर्मा ने क्षेत्रीय नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान दिलाया और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य है कि नागरिकों को उनके वार्ड क्षेत्र में ही एक स्थान पर सभी जरूरी सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँ। आधार, राशन, विवाह पंजीकरण, बिजली-पानी जैसी सेवाओं के साथ नगर निगम व पूर्ति विभाग से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों का लाभ लें। अगला शिविर 12 सितम्बर को वार्ड 17 हीरानगर गोलज्यू मंदिर और वार्ड 18 भोलानाथ गार्डन पार्षद कार्यालय में आयोजित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम पंचायत औरंगाबाद में अफसरों ने ग्रामीणों संग निकाली रैली,ग्राम पंचायतों में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत चलाया जा रहा है अभियान
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement