Report by : CWN Desk
Published at :
नशा मुक्ति केंद्र के शौचालय में युवक ने लगाई फांसी, जांच शुरू

रामनगर। रामनगर में तीन दिन से लापता युवक का शव सिंचाई नहर से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान आजम अल्वी (29) पुत्र बब्बू अल्वी, निवासी पूछड़ी, हाल निवासी मोतीपुर नेगी पीरूमदारा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, आजम 11 सितंबर की रात घर से कुछ दूरी पर स्थित दुकान से सामान लेने की बात कहकर निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजन असलम शाह ने बताया कि लगातार तलाश के बावजूद युवक का पता नहीं चल सका।
शनिवार सुबह सूचना मिली कि हाथीडंगर के समीप सिंचाई नहर में एक शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त आजम अल्वी के रूप में की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया और बाद में परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। घटना से परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›