Report by : CWN Desk
Published at :
रामनगर: भवानीगंज में दो लड़कियों की सड़क पर भिड़ंत, वीडियो वायरल

रामनगर। भवानीगंज में गुरुवार शाम दो लड़कियों के बीच झगड़ा सड़क पर मारपीट तक पहुंच गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के दौरान दोनों लड़कियां एक-दूसरे के बाल खींचते, थप्पड़ और लात-घूंसे मारते हुए नजर आईं।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि राहगीरों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। इसी बीच रास्ते से गुजर रहे पुलिसकर्मी भी रुक गए और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। एक पुलिसकर्मी बीच-बचाव कर दोनों को अलग करता नजर आया।
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने मौके पर दोनों लड़कियों को समझाया और शांत कराया। इसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि मामले में किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›