Report by : CWN Desk
Published at :
रामगढ़ होटल में संदिग्ध हालात में कर्मचारी का शव मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मुनस्यारी। मदकोट क्षेत्र में ततैयों के काटने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बहादुर सिंह पुत्र गंगा सिंह निवासी मदकोट के रूप में हुई है। बहादुर सिंह सिलाई का काम करते थे और रोजाना गांव से दुकान तक पैदल आवाजाही करते थे।
स्थानीय निवासी हरीश सिंह चिराल के अनुसार, शनिवार को बहादुर सिंह घर से दुकान के लिए निकले ही थे कि रास्ते में ततैयों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बहादुर को परिजन तुरंत मदकोट अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें मुनस्यारी रेफर कर दिया।
मुनस्यारी में भी स्थिति बिगड़ती देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल भेजने की सलाह दी। देर शाम बहादुर को जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां पहुंचने के कुछ देर बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
अस्पताल की पीएमएस डॉ. भागीरथी गर्ब्याल ने घटना की पुष्टि की है। शव को मोर्चरी में रखा गया है और रविवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›