Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में महिला ने कीटनाशक खाकर दी जान, पति लंदन में है तैनात

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के दमुवाढूंगा में 27 वर्षीय उर्मिला देवी ने अज्ञात कारणों से कीटनाशक गटककर आत्महत्या कर ली। पति लंदन में नौकरी करता है, दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल।

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत दमुवाढूंगा इलाके से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ शनिवार को एक 27 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक गटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान उर्मिला देवी पत्नी कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही क्षेत्र में शोक की लहर है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग निवासी उर्मिला देवी वर्तमान में दमुवाढूंगा के बैड़ीखत्ता में किराये के कमरे में रहती थी। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि मृतका का पति कृष्ण कुमार वर्तमान में लंदन में नौकरी करता है। वह तीन साल के वर्क वीजा पर वहां है और परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए विदेश गया हुआ था। घर पर उर्मिला अपनी आठ साल की बेटी और पांच साल के बेटे के साथ रहती थी। तीन साल पहले ही यह परिवार बेहतर भविष्य की तलाश में हल्द्वानी शिफ्ट हुआ था।
घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों पर रहस्य बना हुआ है। मां की अचानक मौत के बाद दोनों मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में अब मृतका के पति के भारत लौटने और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ‘एक पौधा माँ के नाम’ पहल को टैक्स बार एसोसिएशन ने दी मंजूरी, पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement