Connect with us

नैनीताल

रामनगर पहुंचे CM धामी: बच्चों के साथ खिंचवाई सेल्फी, सफलता के दिए गुरुमंत्र

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रामनगर के अहाना रिसॉर्ट हैलीपैड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ आत्मीय संवाद किया और जनता की समस्याएं सुनीं।

रामनगर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार रविवार को नैनीताल जिले के रामनगर पहुंचे। सीएम धामी का विमान रामनगर के अहाना रिसॉर्ट स्थित हैलीपैड पर उतरा। मुख्यमंत्री के आगमन पर कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत, आईजी निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
हैलीपैड पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर वहां मौजूद स्थानीय बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए। बच्चों के भारी उत्साह को देखते हुए मुख्यमंत्री खुद प्रोटोकॉल छोड़कर उनके बीच पहुंच गए। सीएम ने सभी बच्चों से बेहद आत्मीयता के साथ बातचीत की। इस दौरान बच्चों में मुख्यमंत्री के साथ तस्वीरें और सेल्फी खिंचवाने की होड़ मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में सजेगा कराटे का महाकुंभ, 1 जून से शुरू होगा 32वां राष्ट्रीय समर कैंप


मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ कुछ समय बिताते हुए उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को जीवन में सफलता हासिल करने के लिए अनुशासन, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच का मूलमंत्र दिया। मुख्यमंत्री ने प्रेरित करते हुए कहा कि निरंतर प्रयास, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प से दुनिया का कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
सीएम धामी ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के साथ ही अपने माता-पिता, शिक्षकों और बड़ों का सदैव सम्मान करने का संस्कार सिखाया। मुख्यमंत्री से मिले इस स्नेह और मार्गदर्शन से बच्चे काफी खुश नजर आए। बच्चों ने इस मुलाकात को अपने जीवन का एक यादगार पल बताया और मुख्यमंत्री के साथ समूह फोटो भी खिंचवाए।
इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र से आए आम नागरिकों और फरियादियों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को जनता की इन दिक्कतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकताओं में आम जनमानस की समस्याओं का समाधान सबसे ऊपर है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में गुंडे पर्यटकों की गुंडई बढ़ती जा रही है , टोल कर्मियों पर तलवार से वार कर दिया, वीडियो वायरल
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement