Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

रानीखेत में खेत में फसल काट रही युवती को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत से कोहराम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रानीखेत के दुगौड़ा गांव में मडवा की फसल काट रही 24 वर्षीय युवती को जहरीले सांप ने डस लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिससे परिवार में मातम छा गया है।

रानीखेत। विकासखंड के सुदूर दुगौड़ा गांव में खेत में काम कर रही एक युवती की जहरीले सांप के डसने से दर्दनाक मौत हो गई।
दुगौड़ा गांव निवासी ललित सिंह रौतेला की 24 वर्षीय पुत्री पूजा बुधवार को अपनी माता और अन्य परिजनों के साथ खेत में मडवा काटने गई थी। फसल काटते वक्त अचानक उसे पैर में किसी जीव ने डस लिया। शुरुआत में युवती को यह आभास नहीं हुआ कि वह सांप था, उसे लगा कि किसी सामान्य बरसाती कीड़े ने काटा होगा।
थोड़ी देर बाद जब पूजा को चक्कर आने लगे और उसकी तबियत तेजी से बिगड़ने लगी, तो परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। ग्रामीण तुरंत उसे गांव से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने फौरन उसका इलाज शुरू किया, लेकिन तब तक जहर पूरे शरीर में फैल चुका था और उसे बचाया नहीं जा सका।
अस्पताल में चिकित्सकों ने सर्पदंश की पुष्टि की। अस्पताल की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। गुरुवार को गमगीन और रोते-बिलखते माहौल के बीच गार्गेश्वर तीर्थ पर पूजा का अंतिम संस्कार किया गया। इस आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में दुख का माहौल है।

Select Language

Advertisement