Connect with us

उधमसिंह नगर

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने हितेंद्र भटनागर के निधन पर जताया शोक

Published

on

खबर शेयर करें 👉

जिला मीडिया प्रभारी थे हितेंद्र भटनागर, शोक संतप्त परिवार को दी सांत्वना

काशीपुर। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र भटनागर के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए उनके शोक संतप्त परिवार को सांत्वना व्यक्त की।
स्वर्गीय हितेंद्र भटनागर के आवास पर पहुंचे केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए कहां की है हितेंद्र ने मीडिया में रहते हुए पार्टी के एक सच्चे सिपाही के रूप में काम किया है उनकी कमी पार्टी को हमेशा खलेगी। बताते चलें कि बृहस्पतिवार की रात को भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ नेता ,जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र भटनागर का हृदयाघात के चलते आकस्मिक निधन हो गया था। इधर जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र भटनागर के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा के फोन के जरिए उनके पुत्र को गहरा शोक प्रकट करते हुए सांत्वना व्यक्त की।

Select Language

Advertisement