Connect with us

धर्म-कर्म/मेले-पर्व

श्री महाकाल मठ, धारी में शिव लिंग की स्थापना

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल शिव रात्रि के विशेष मौके पर धारी, नैनीताल में फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को शिव लिंग की स्थापना कर धारी धाम मठ में प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान कर आयोजन किया गया।

श्री महाकाल मठ धारी धाम की प्राण प्रतिष्ठा आचार्य चंद्र शेखर त्रिपाठी, पंडित ललित त्रिपाठी द्वारा विधिवत तरीके से कर यज्ञ पश्चात महा आरती से संपन्न किया गया। सरना धारी क्षेत्र के लिए श्री महाकाल मठ एक विशेष स्थान है, इस मौके पर ग्रामीणों ने उत्साह व आस्था पूर्वक बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और भजन संध्या का भी अयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में अवैध बार और डांस क्लब पर छापा, 17 युवतियां समेत 57 लोग पकड़े गए

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा, धारी मंडल अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, सरपंच भुवन चंद्र व मठ विकास समिति के रशिम, प्रकाश चंद्र नानू भाई, राकेश चौहान, राजेंद्र प्रसाद किशोरीलाल, गणेश चंद्र, दीपक, कंचन, समेत मठ कार्यकर्ता व ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement