Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

राजकीय इण्टर कालेज नैनी चौगर्खा में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनी(अल्मोड़ा)। महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड सरकार के अनुपालन में रा० इ० का० नैनी चौगर्खा धौलादेवी में धूमधाम से प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस०एम०सी० अध्यक्ष श्री लखन लाल वर्मा व पी० टी० ए० अध्यक्ष श्री किशन सिंह खनी उपस्थित रहे।
प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में नव आगन्तुक छात्र – छात्राओं का स्वागत किया गया। तथा विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्रभारी प्रधानाचार्या श्रीमती गंगा टम्टा ने की। मुख्य अतिथि द्वारा समस्त नव आगन्तुक छात्र-छात्राओं को प्रवेशोत्सव हेतु शुभकामनाएं दी एवं समस्त बच्चों को शिक्षा की गम्भीरताओं से अवगत कराया। इस अवसर पर विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने भी सरकार की लाभकारी योजनाओं के बारे में समस्त बच्चों एवं अभिभावको को अवगत कराया एवं बच्चों को अधिक से अधिक प्रवेश लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया। अभी तक विद्यालय में 26 नये प्रवेश हो चुके हैं और आगामी दिनों में और प्रवेश होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार सीडब्लूएन टूडे श्री राम सिंह एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में अचानक ओलावृष्टि होने से मची भगदड़
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement