Report by : CWN Desk
Published at :
पिरान कलियर: शराब पिलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

लैंसडौन। पर्यटन स्थल लैंसडौन के समखाल क्षेत्र में बने एक रिजॉर्ट से बड़ी वारदात सामने आई है। यहां घूमने आई दिल्ली की युवती के साथ उसके मंगेतर के दोस्त ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने घटना के बाद रिजॉर्ट के कमरे को सील कर दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, 23 अगस्त को दिल्ली से आए पर्यटकों के एक दल ने समखाल स्थित रिजॉर्ट में दो कमरे बुक किए थे। पीड़िता अपने मंगेतर, उसके मामा, मौसेरे भाई और आरोपी युवक के साथ आई थी। पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने बताया कि शाम को उसका मंगेतर मामा और मौसेरे भाई के साथ खाना खाने चला गया। इसी दौरान वह वॉशरूम जाने के लिए कमरे में रुकी रही। मौका पाकर मंगेतर का दोस्त, जो पास के कमरे में ठहरा था, अंदर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने डर के कारण घटना की जानकारी तुरंत नहीं दी। अगले दिन देर रात उसने मंगेतर को पूरी बात बताई। तीसरे दिन सुबह पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल कर मामले की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।
लैंसडौन थाना प्रभारी ने बताया कि रिजॉर्ट का वह कमरा सील कर दिया गया है। युवती के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना से स्थानीय लोगों और पर्यटकों में भी आक्रोश है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›