Report by : CWN Desk
Published at :
शांतिभंग के आरोप में पांच के खिलाफ कार्रवाई

ज्वालापुर(हरिद्वार)- कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुड़दंग मचाकर शांतिभंग करने के आरोप में पांच अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में युवकों ने अपना नाम अभिषेक राजपूत पुत्र राजवीर सिंह निवासी सुभाष नगर ज्वालापुर, विकास पुत्र राजू यादव, राजू यादव पुत्र रामेश्वर यादव, मुकेश पुत्र राजाराम, गिरीश कुमार पुत्र राजाराम निवासी पूर्वी नाथ नगर ज्वालापुर बताया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›