Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
अल्मोड़ा: पत्रकार निर्मल उप्रेती को पितृ शोक

अल्मोड़ा। पत्रकार निर्मल उप्रेती के पिता बाल कृष्ण उप्रेती का निधन हो गया है। वह 95 वर्ष के थे। बुधवार शाम उन्होंने नगर के कपीना मोहल्ला, कर्नाटकखोला स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली। स्व. बाल कृष्ण उप्रेती वर्ष 1996 में वन विभाग से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए ​थे। उनके स्वजनों से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम करीब 8:30 बजे उन्होंने अपने आवास में अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे तीन पुत्र, एक पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
उनकी शवयात्रा गुरुवार 21 अगस्त को सुबह 10 बजे उनके निवास स्थान कपीना मोहल्ला, कर्नाटकखोला से स्थानीय विश्वनाथ घाट के लिए निकलेगी। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर पत्रकारों, राजनीतिक-सामाजिक संगठनों से जुड़े कई लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›