Connect with us

उत्तर प्रदेश

अमोनिया गैस का रिसाव, दबे मजदूरों के रेस्क्यू में मुश्किल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कोल्ड स्टोर की छत गिरने से 40 मजदूरों के दबने की आशंका, लोगों ने लगाया जाम
बंदायू। चन्दौसी में स्थित मवई गांव में एक कोल्ड स्टोर की इमारत ढहने से उसने अमोनिया का रिसाव होने लगा है। जिससे राहत एवं बचाव कार्य मुश्किल हो रहा है। कोल्ड स्टोर की छत के मबले में करीब 40 मजदूर दबने की आशंका है। 2 मजदूरों को जीवित निकाला जा चुका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ए आर कोल्ड स्टोरेज की छत गिर गई। राहत कार्य धीमे चलने का आरोप लगाकार लोगों ने इस्लाम नगर रोड पर जाम लगा दिया है। भीड़ को काबू मे करने के लिए पीएसी को लाठी फटकारनी पड़ी है। कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस का रिसाव होने की वजह से बचाव कार्य में दिक्कत आ रही हैं। पड़ोसी जनपद बदायूं से भी फोर्स बुला लिया गया है। 12 जेसीबी बचाव में लगी हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement