Connect with us

उधमसिंह नगर

हैंडपंप में करंट से तीसरी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौत, स्कूल से लौटते ही हुआ हादसा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

शक्तिफार्म। उधमसिंह नगर जिले के शक्तिफार्म क्षेत्र में एक मासूम छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। तिलियापुर के आनंदनगर गांव निवासी संजय कुमार का सात वर्षीय बेटा शौर्य, जो कक्षा तीन का छात्र था, बुधवार दोपहर स्कूल से लौटने के बाद घर में खाना खाने से पहले हाथ धोने हैंडपंप पर गया था।

हैंडपंप पर लगा टुल्लू पंप करंट प्रवाहित कर रहा था, जिसकी चपेट में आकर शौर्य बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे तुरंत शक्तिफार्म के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे सितारगंज उप जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम की जीत: ऊधमसिंह नगर के प्रेमी युगल ने बरेली में रचाई शादी

शौर्य की एक बड़ी बहन है, जो कक्षा छह में पढ़ती है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक के ताऊ जयप्रकाश ने बताया कि शौर्य के हैंडपंप पर जाने से कुछ समय पहले वह स्वयं भी वहां मुंह-हाथ धोने गए थे, तब नल में करंट नहीं था। घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है और विद्युत सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement