Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

बदरीनाथ हाईवे पर बस की चपेट में आए एएसआई की मौत, जांच शुरू

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में पुलिस संचार शाखा रुद्रप्रयाग में तैनात एएसआई संजीव नयन जगूड़ी की मौत हो गई। हादसा शाम करीब 5:30 बजे जवाड़ी बाईपास और गुलाबराय के बीच हुआ, जब वह बाइक से गुजर रहे थे। इसी दौरान हरिद्वार से आ रही एक बस की चपेट में आकर वह सड़क पर गिर पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग: गौरीकुंड हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 30 फीट खाई में गिरा मैक्स वाहन; 2 लोगों की मौत

बताया गया कि बस के पिछले टायर की चपेट में आने से उनके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। संजीव नयन उत्तरकाशी के पुरोला मुख्य बाजार के निवासी थे और वर्ष 2009 में पुलिस वायरलेस विभाग में भर्ती हुए थे। पिछले सात वर्षों से वे रुद्रप्रयाग पुलिस की संचार शाखा में कार्यरत थे।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम रानीबाग आवासीय कॉलोनी में 24 घंटे के अंदर पानी की आपूर्ति बहाल करने के आदेश

घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली निरीक्षक मनोज नेगी ने बताया कि हादसे की जांच जारी है और बस चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एएसआई की असमय मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement