Connect with us

उत्तर प्रदेश

बहन की शादी में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से भाई की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बरात की विदाई में सुबह 5 बजे की घटना, शादी की खुशियां मातम में बदली

नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के पुराना हैबतपुर गांव में बहन की शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के गोली लगने से भाई की मौत हो गई। घटना शादी की विदाई के बाद सुबह 5 बजे की है।
पुलिस के मुताबिक तविस यादव (16 वर्ष) की बहन शीतल की हैबतपुर डीएफ पैलेस मैरेज होम में शादी थी। हर्ष फायरिंग में चली गोली से तविस की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली है। पुलिस का दावा है जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा। डीसीपी सेंट्रल नोएडा राम बदन सिंह ने बताया कि आरोपी धर्मेंद्र की तलाश में पुलिस की 3 टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उसको गिरफ्तार किया जाएगा। घटना में इस्तेमाल हथियार भी जब्त किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जीवाड़ा : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ लेने के लिए विवाहित महिलाओं की दोबारा उन्हीं के पतियों से करा दी शादी
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement